Oplus_16908288
नैनीताल। प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास शनिवार को अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा नीम करौली महराज के दर्शन किए, हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर बाबा से जुड़ी कई चमत्कारिक और प्रेरणादायक जानकारी ली।
कैंची धाम मंदिर आने पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह काफी लंबे समय से कैंची धाम आने की सोच रहे थे लेकिन किसी कारणवश वह आ नहीं पाये। कहा कि आज मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि मेरी मनोकामना पूरी हो गई।
दर्शन के दौरान उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरा मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह मध्य ने उनका स्वागत किया और बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, कार्यों और चमत्कारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। साथ ही उन्हें बाबा पर आधारित पुस्तकें भी भेंट की गईं।
कुमार विश्वास के कैंची धाम पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। उन्होंने भी सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। उनकी सादगी और सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
