नैनीताल: शहर में यातायात अव्यवस्था को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने नैनीताल में चलनें वाली रेंटल टैक्सी बाइक और स्कूटी पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। परिवहन विभाग ने सर्वजनिक सूचना जारी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि यह फैसला उच्च न्यायालय के आदेशो का पालन करते लागूं किया गया है। अब शहर में प्रतिबंधित श्रेणी की टैक्सी दो पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे और नियम के विरुद्ध जाने वालों पर उचित कार्यवाबी होगी।
आर टी ओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि नैनीताल शहर में रेंटल बाइक और टैक्सी बाइक का संचालन पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब केवल 3 जुलाई 2017 से पहले पंजीकृत बाइक हीं शहर में संचालन की पात्र होंगी। इसके बाद पंजीकृत बाइक अगर शहर में चलती मिली तो उचित कार्यवही की जाएगी।
पर्यटन सीजन में नैनीताल में वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। जिस से शहर की संकरी सड़को पर काफी दबाव बढ़ जाता है। और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसी समस्या को देखते हुए यह निर्णय लागू किया गया है।
यह जानकारी पर्यटकों तक पहुंचने के लिए नैनीताल के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सूचना बोर्ड लगाए गये है ताकि बाद में पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से और पर्यटकों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि नैनीताल की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु रूप से बनी रहे ।
