उत्तराखंड आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी.
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में 17 जुलाई का दिन कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस दिन देहरादून पहुंचेंगे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
यह पहला मौका होगा जब राहुल गांधी उत्तराखंड में बड़े स्तर पर छात्र वर्ग के बीच जाकर उनकी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम को युवाओं से जुड़ने और अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है।
कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अभियान चलाया है। पार्टी का दावा है कि अब तक लाखों छात्र इससे जुड़ चुके हैं।
अभियान की वेबसाइट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक करीब 2,50,507 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि असली परीक्षा कार्यक्रम के दिन होगी, जब यह साफ होगा कि कितने छात्र वास्तव में मैदान तक पहुंचते हैं।
कांग्रेस उत्तराखंड में 20 हजार से अधिक छात्रों के बैठने की व्यवस्था करने का दावा कर रही है। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा देहरादून पहुंचेंगे।
राहुल गांधी इससे पहले राजस्थान के कोटा में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ संवाद कर चुके हैं। उस कार्यक्रम की काफी चर्चा हुई थी।
देहरादून के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस अब पारंपरिक राजनीतिक रैलियों के बजाय युवाओं से जुड़े मुद्दों जैसे रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को केंद्र में रखकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है।
उत्तराखंड में बेरोजगारी लंबे समय से बड़ा राजनीतिक मुद्दा रही है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नियुक्तियों में देरी और रोजगार के सीमित अवसरों को लेकर युवा लगातार सवाल उठाते रहे हैं।
कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपने
