शिकायतकर्ता युवती को पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा
नैनीताल: भवाली के चर्चित नरेश पांडे मामले में मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पहली बार शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को पुलिस ने सह आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे पोक्सो एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
शासकीय अधिवक्ता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इसी युवती ने पहले मल्लीताल थाने में नरेश पांडे के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने शिकायत दर्ज करते हुए नरेश पांडे पर आरोप लगया था कि नरेश पांडे ने उसका यौन शोषण किया, साथ हीं अन्य युवतियों का भी यौन शोषण किया, जिस कारण वह गर्भवती हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने युवती से कोर्ट में बयान दर्ज कराने को कहा, लेकिन युवती परिजनों से बात करने का हवाला देते हुए बार बार समय मांग रही थी। इसके बाद पॉलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और युवती द्वारा बताये गये काठगोदाम होटल की जांच की।
जांच में होटल के रजिस्टर में एक नाबालिग लड़की की एंट्री मिली । इसके बाद पुलिस नाबालिग तक पहुंची । और उस से पूछताछ की, पूछताछ में नाबालिग ने आरोप लगया है कि इस मामले कि प्रथम शिकायतकर्ता और वर्तमान में आरोपी युवती उसे बहला फुसलाकर होटल तक ले गयी और वहाँ उस पर नरेश पांडे के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। किशोरी ने यह भी आरोप लगया है कि नरेश पांडे और उसकी सह आरोपी युवती ने उसे धमकाया और किसी को कुछ ना बताने को कहा । बताया जा रहा कि लोकलाज के भय से अपनी पढ़ाई छोड़ वापस अपने गाँव लौट गयी।
अभियोजन का दावा है कि किशोरी के आरोपों के आधार पर मल्लीताल थाने में पोक्सो और BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इसी मामले में आज सह आरोपी युवती को कोर्ट मे पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरी गंभीरता से जांच जारी है, आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी
