
भवाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर हिमांशु बिष्ट का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने संगठन की अहमियत पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने संगठन के अनुशासन को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबा दत्त आर्या, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, कैलाश चंद्र सुयाल, राजेंद्र कपिल, राहुल चौहान, पंकज अद्वैती, लवेंद्र सिंह क्वीरा, शिवांशु जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।