
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन पर मंजूरी दी गई। बैठक के मुख्य फैसले निम्नलिखित हैं:
-
बागेश्वर खनन निगरानी: हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर जिले में खनन गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए 18 नए पद स्वीकृत किए गए।
-
बाढ़ नियंत्रण योजना: आसान बैराज से लेकर भट्टा फॉल तक क्षेत्र में बाढ़ रोकथाम के लिए पाँच निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।
-
गेस्ट हाउस का व्यवसायिक उपयोग: लोक निर्माण विभाग (PWD) के पाँच गेस्ट हाउस को PPP मॉडल पर मॉनेटाइज़ करने की अनुमति दी गई।
-
सेस का उपयोग: आबकारी अधिनियम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए जाने वाले 1% सेस के उपयोग हेतु नियमावली बनाई गई।
-
कृषि विभाग में पद सृजन: कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग में 46 नए पदों को स्वीकृति दी गई।