पंकज कुमार टम्टा धारी.
धारी, नैनीताल: तहसील धारी के ग्राम सुन्दरखाल में अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी एन. गोस्वामी के निर्देश पर तहसीलदार धारी ने औचक निरीक्षण कर यह कार्रवाई की।
जेसीबी मशीन, जो बिना अनुमति भूमि समतलीकरण व खनन कार्य में लगी थी, मुहम्मद नाजिम (निवासी वार्ड नं. 6, ब्लॉक रोड, भीमताल) की बताई जा रही है। यह कार्य श्रीमती सुधा गर्ग (निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) की निजी खरीदी गई भूमि पर किया जा रहा था।
कार्यवाही के तहत जेसीबी को जब्त कर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर को सुपुर्द किया गया है। उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण निवारण) नियमावली 2024 के तहत बिना अनुमति मशीन प्रयोग किए जाने पर ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) अर्थदंड लगाने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी गई है।
