
भीमताल: सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना (आरएसएसएस) ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लिए श्री पूरन चंद्र बृजवासी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनंत श्रोत्रिय, संगठन मंत्री श्री ऋषि शर्मा, महिला मातृशक्ति संगठन मंत्री श्रीमती नीलम सक्सेना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरमन जीत सिंह एवं उत्तराखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री जसमेर सिंह लक्की की सहमति भी सम्मिलित रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना ने श्री बृजवासी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनंत श्रोत्रिय ने शुभकामना संदेश में कहा,श्री पूरन बृजवासी जी की समाजसेवा की छवि अनुकरणीय रही है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं मंडल और अधिक सशक्त होगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री पूरन चंद्र बृजवासी ने कहा“यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मैं संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने भरोसा जताया कि श्री बृजवासी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। श्री बृजवासी की नियुक्ति से संगठन को इन क्षेत्रों में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।