रुद्रप्रयाग:केदारनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह के लिए मंगलवार का दिन खौफनाक साबित हुआ, जब उनका वाहन अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा समाया। यह हादसा दोपहर लगभग 12:30 बजे रुद्रप्रयाग जनपद के सोनप्रयाग क्षेत्र में गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर टेमरिया गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, सोनप्रयाग से यात्रियों को लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन जैसे ही टेमरिया के निकट पहुंचा, चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और वाहन सीधा खाई में गिर गया। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और राहत-बचाव दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
