traffic light
नैनीताल/हल्द्वानी : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की मतगणना के मद्देनज़र 31 जुलाई को हल्द्वानी शहर का यातायात पूरी तरह से बदला रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी किए गए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह 7 बजे से लेकर मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन टीपी नगर तिराहा/ एफटीआई तिराहा से बरेली रोड होते हुए और आईटीआई तिराहा से कालाढूंगी रोड होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼सिंधी चौराहा से रामपुर रोड को जाने वाले समस्त वाहन गांधी इंटर कॉलेज/होण्डा शोरूम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼ गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर बस एवं माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
◼कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा/जेल रोड तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
जीरो जोन
◼सरगम टैम्पो स्टैण्ड से आईटीआई तिराहा के मध्य समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
◼ मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारीयों / कर्मचारियो, मीडिया बंधुओं के वाहनों की पार्किंग H N इण्टर कॉलेज मैदान में रहेगी।
◼ समस्त उम्मीदवारों एवं उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों के वाहनों की पार्किंग मेडीकल कॉलेज गेट से FTI तिराहा के मध्य रोड के बाईं ओर रहेगी।
