
मेष (Aries)
सरकारी मदद से बड़े काम बनेंगे, ऑफिस में बढ़ेगा दबदबा!
आज दसवें भाव में चंद्रमा आपको सरकारी लाभ और ऑफिस में महत्वपूर्ण चर्चाओं का मौका देगा। पारिवारिक तालमेल बढ़ेगा, गृह सजावट में रुचि लेंगे, जीवनसाथी से मतभेद खत्म होंगे और प्रेम जीवन में संतोष मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
विदेश से खुशखबरी, धार्मिक यात्रा का योग – मन होगा प्रसन्न!
नवें भाव का चंद्रमा विदेश में बसे प्रियजनों से शुभ समाचार दिलाएगा। धार्मिक स्थल या यात्रा का अवसर मिलेगा। कार्यभार ज़्यादा रहेगा लेकिन दोपहर बाद सकारात्मक ऊर्जा लौटेगी।
मिथुन (Gemini)
गुस्सा और खर्चा बढ़ सकता है, विवाद से रहें दूर!
आठवें भाव का चंद्रमा गुस्से से नुकसान करा सकता है। गलत काम से बचें, खर्चा बढ़ेगा, स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। पूजा-पाठ से शांति मिलेगी, विवाद निपटने पर राहत महसूस होगी।
कर्क (Cancer)
मौज-मस्ती, शॉपिंग और प्यार – दिन रहेगा शानदार!
सातवें भाव का चंद्रमा आपको घूमने-फिरने, अच्छा भोजन, नया वाहन या कपड़े खरीदने का मौका देगा। साझेदारी में लाभ होगा, प्रेम संबंधों में सफलता और आकर्षण बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
काम में मेहनत ज़्यादा, फल कम – सतर्क रहें!
छठे भाव का चंद्रमा देरी और संदेह बढ़ा सकता है। नौकरी में सावधानी रखें, व्यापार में बड़े फैसले टालें, शत्रुओं से मुकाबला करना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo)
पढ़ाई और सेहत में रुकावट, प्यार में मुलाकात का योग!
पांचवें भाव का चंद्रमा संतान की चिंता और पेट की परेशानी ला सकता है। पढ़ाई में बाधा, थकान रहेगी, लेकिन प्रिय से मुलाकात और प्रेम में सफलता की संभावना है।
तुला (Libra)
मां का स्वास्थ्य और संपत्ति मामलों में सतर्क रहें!
चौथे भाव का चंद्रमा भावुकता बढ़ाएगा। मां के स्वास्थ्य की चिंता, यात्रा में अड़चन, और प्रॉपर्टी मामलों में सावधानी ज़रूरी। पढ़ाई व नौकरी में एकाग्रता में कमी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
काम में सफलता, भाग्य का साथ – प्रिय से खास मुलाकात!
तीसरे भाव का चंद्रमा नए काम शुरू कराने, विरोधियों पर जीत और वित्तीय लाभ दिलाने वाला है। प्रियजन का साथ और मीटिंग के लिए बाहर जाने का योग है।
धनु (Sagittarius)
निर्णय में उलझन, खर्चा बढ़ सकता है – मौन रहेगा मददगार!
दूसरे भाव का चंद्रमा असमंजस और काम में निराशा ला सकता है। अनावश्यक खर्च और मनमुटाव से बचें, व्यवसाय में लालच से दूर रहें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर (Capricorn)
भाग्य का साथ, योजनाएं सफल – लेकिन दुर्घटना से बचें!
पहले भाव का चंद्रमा पूजा-पाठ, पारिवारिक आनंद और व्यापार में लाभ देगा। नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन जल्दबाज़ी या लापरवाही से दुर्घटना का खतरा है।
कुंभ (Aquarius)
निवेश में गलती भारी पड़ सकती है – विवादों से दूर रहें!
बारहवें भाव का चंद्रमा धन हानि और मानसिक बेचैनी का संकेत देता है। गलतफहमी और पारिवारिक तनाव से बचें, प्रेम जीवन में असंतोष संभव है।
मीन (Pisces)
सामाजिक चमक बढ़ेगी, प्रेम और करियर में सफलता!
ग्यारहवें भाव का चंद्रमा समाज में मान-सम्मान और नए मित्र दिलाएगा। नौकरी व व्यापार में वृद्धि, मांगलिक कार्य और प्रेम जीवन में संतोष का समय है।
रखी बाधने का शुभ मुहूर्त
शनिवार 9 अगस्त को रक्षा सूत्र बांधने का मुहूर्त प्रात: काल 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इस वजह से कुल 7 घंटे ही राखी बांधने के लिए मिलेंगे.