नैनीताल: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (विकासखण्ड विलासपुर) और उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर जनपद (किच्छा क्षेत्र) में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस) के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस स्थिति को देखते हुए नैनीताल जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उधमसिंहनगर से कुक्कुट पक्षियों, पक्षी मांस और अंडों का परिवहन अगले एक सप्ताह तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंधित अवधि के बाद भी केवल उन्हीं क्षेत्रों से परिवहन की अनुमति दी जाएगी, जहां आवश्यक स्क्रीनिंग के बाद पशुचिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
