कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने देर रात ऑपरेशन रोमियो
का नेतृत्व किया। पुलिस ने हुड़दंगियों, नशे में वाहन चलाने वालों और महिलाओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की।
अभियान में 258 चालान (₹44,500 वसूली), 22 चालक गिरफ्तार, 28 वाहन सीज और 53 चालान सार्वजनिक अशांति फैलाने पर किए गए।
एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनता को सहयोग की अपील की।
