नैनीताल। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नैनीताल में महिला वर्ग की फेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने को मंजूरी दे दी है। यह प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आवेदन पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल प्रमोद कुमार ने अनुमति पत्र जारी कर प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
देशभर से 8 शीर्ष राज्यों की टीमें इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (RSPB), ऑल इंडिया पुलिस (AIP) और मेज़बान उत्तराखंड की टीमें शामिल होंगी।
खेल प्रेमियों को इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला बॉक्सिंग प्रतिभाओं का हुनर देखने का मौका मिलेगा।
