देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां एक बार फिर बॉलीवुड कैमरों की चमक से रोशन होने जा रही हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा इस नई फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे। उनके साथ अभिनेता अनुग्रह अग्निहोत्री भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी कहानी 5 और 7 साल के दो छोटे बच्चों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मासूम निगाहों से समाज की तस्वीर दिखाने वाली यह कहानी दर्शकों के दिल को छूने वाली भावनात्मक यात्रा होगी।
यह फिल्म पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे हैं, जबकि निर्देशन की कमान मशहूर फिल्मकार प्रेम व्यास संभाल रहे हैं, जो पहले भी कई पुरस्कार-विजेता फिल्में बना चुके हैं।
ऑडिशन की तिथियां व स्थान
हल्द्वानी: 20 सितंबर (शनिवार), सेंट लॉरेंस सेकेंडरी स्कूल, देवल चौड़, खाम रामपुर रोड
समय – सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
देहरादून: 27 सितंबर (शनिवार), ग्राफिक एरा कैंपस
समय – सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
संपर्क: 9557323456 | 9760513465 | 7906871316
फिल्म निर्माताओं का मानना है कि यह कहानी न सिर्फ बच्चों की मासूमियत और संघर्ष को उजागर करेगी, बल्कि दर्शकों को समाज की हकीकत से भी रूबरू कराएगी।
