नैनीताल: राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल प्रकोष्ठ में बुधवार को एनएसएस स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूथ फॉर डिजिटल इंडिया विषय पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवियों ने भाषण, पोस्टर और निबंध लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में लगभग 150 एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने डिजिटल इंडिया अभियान की प्रासंगिकता और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रंजना रावत, श्री रजनीश भूटानी और सुश्री कविता नेगी द्वारा किया गया। आयोजन को लेकर स्वयंसेवियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
