फोटो : साेशल मीड़िया
नैनीताल: महाराष्ट्र पुणे में रहने वाली एक युवती ने नैनीताल के एक होटल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाया हैं। युवती ने कोतवाली में तेहरीर देकर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।
जानकारी अनुसार दिये गये प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया है कि, नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात नैनीताल के एक होटल में कार्यरत हेमंत धौनी से हुई। आरोप है कि तब युवक युवक ने खुद को अविवाहित बताया हुआ था। और उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी का वादा किया। युवती का कहना है कि इसी भरोसे पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। और युवक ने कई बार उस से आर्थिक मदद भी ली।
युवती जब अप्रैल 2026 में नैनीताल आई तो उसके और आरोपी के साथ उसके शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है।
युवती का कहना है कि जब उसने इस बारे में सवाल किए तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया है कि 12 जून को आरोपी उसके पुणे स्थित घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और बिना बताए वहां से चला गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
