Oplus_16908288
नैनीताल। शहर के तल्लीताल थाना क्षेत्र में ठंडी सड़क के पास बुधवार दोपहर नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाव चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
तल्लीताल के कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



