पर्यटकों से भरी टवेरा ज्योलीकोट के पास गहरी खाई में समाई
नैनीताल: जिलें के ज्योलीकोट के पास एक पर्यटको से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरी हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने और पुलिस घायलों का रेस्क्यू कर रही है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर जिओलीकोट के पास एक नंबर बायपास के निकट पर्यटको से भारी एक टवेरा कार (वाहन संख्या-UK04 TA.3876) नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। प्रारम्भिक जानकारी अनुसार वाहन में कुल सात लोग सवार थे। घटना का कारण वाहन का नियत्रण से बाहर जाना बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते हीं एस डी आर एफ मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची है और सभी को कर रेस्क्यू लिया है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना में टवेरा कार पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। वही अभी तक घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
