हल्द्वानी: शहर के गौलापार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों की वैन और एक स्कार्पियों की आपस में भिड़ गये। हादसे के समय वैन में नौ बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक बच्चे के सिर पर चोट आयी है, जबकि अन्य सभी बच्चे सुरक्षित है। दोनों वाहनों की सावधानी से बड़ा हादसा टल गया।
हादसा नवाड़खेड़ा के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज़ थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायल बच्चे को तुरंत उपचार देने के लिए पहले एक क्लिनिक ले जाया गया। जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल मे रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों को एक दूसरे वाहन से स्कूल ले जाया गया।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, स्कार्पियों गौला पुल की ओर से आ रही थी, जबकि आरम स्कूल की वैन काठगोदाम की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान दिनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।स्कार्पियों में सवार लोग मथुरा के रहने वाले है।
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
