फोटो : साेशल मीड़िया
नैनीताल: जिले के रामनगर से बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहाँ एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के शिक्षक ने पांच साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय के शिक्षक पर पांच साल की छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाद करने का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत है और उसने संगीत सिखाने के बहाने छात्रा के साथ गलत हरकत की, डरी सहमी बच्ची ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बार परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को तहरीर देते हुए बच्ची की माँ ने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी रामनगर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है । और शनिवार को उसके संगीत शिक्षक ने उसे पढ़ाने के दौरान उस से गलत हरकते की, उसकी बेटी ने घर आकर रोते हुए सब घटना उन्हें बताई। अब वे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के माग करते है।
उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओ मे मामला दर्ज कर लिया है। और अब आगे जांच मे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
