हल्द्वानी में CM धामी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम धामी बागेश्वर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचेंगे और यहां प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी 9 अक्टूबर को अपराह्न 12:35 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपेड, बागेश्वर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 1:05 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
एफटीआई हैलीपेड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
सम्मेलन के बाद अपराह्न 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



