हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बेहद हीं शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहाँ नौ साल को बच्ची से एक अधेड उम्र ने व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और जब बच्ची ने डरकर चिल्लना शुरु किया तो आरोपी मौके पर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी थाने में एक पिता ने तहरीर लिखाई कि किसी अधेड़ व्यक्ति ने उसकी नौ साल की पुत्री के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था। और बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी आये तो आरोपी मौके पर वहां से भाग गया। घटना के समय पिता काम पर गये हुए थे, और जब वह घर पहुचे तो उन्हे इस बात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया है।
बताया जा रहा कि नौ साल की मासूम के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। बच्ची अपनी दो छोटी बहनो के साथ रहती है। कुछ साल पहले उसके माता पिता का तलाक हो चुका है और वह चली गयी है। अब सभी बहने अपनी बुढ़ी दादी के साथ रहते है।
रोज़ की तरह पिता सोमवार को भी काम पर गये थे। शाम करीबन पांच बजे के आसपास 45 वर्षीय एक व्यक्ति उसके घर आ पहुचा और मासूम बच्ची को गलत तरीके से छूने लगा था। यह हरकत पर बच्ची डर गयी और उसने चिल्लाना शुरु किया, आसपास के लोगों ने जब चिल्लाने की आवाज़ सुनी तो वह सभी दौड़े दौड़े आये। और इतने में आरोपी भी फरार हो गया।
पिता ने बताया कि आरोपी ने यह हरकत एक महीने पहले भी की थी। और किसी को भी बताने पर जा से मारने की धमकी दी थी। पोस्को में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। कई सारी पुलिस टीम उससे ढूंढ रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ़्तार कर कठोर सजा दी जाएगी
