गुलदार का खौफ
नैनीताल: जिले में लगातार आदमखोर के हमले बढ़ते जा रहे है, वन विभाग अपनी पूरी कोशिश के बाद भी आदमखोर वन्य जीव पकड़ में नहीं आ रहा है। गौरतलब हो की तीन दिन पूर्व ज्योली गॉव में एक महिला को अपना निवाला बनाया था। आज फिर से भीमताल ब्लॉक के भदयूनी गॉव के एक युवक का शिकार किया है।
अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार काठगोदाम से लगे भीमताल ब्लॉक के भदयूनी में रहने वाले 30 साल के कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट कल शाम में घर के पास काम करते हुए अचानक गुमशुदा हो गये थे।
घबराये और परेशान परिजनों ने देर रात तक कमल की काफी खोज की मगर कोई पता नहीं चल सका।
आज सुबह गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर खोजबीन की। और कुछ देर तक खोजने के बाद दूर जंगलो में उनका शव मिला है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरिश बिष्ट ने बताया की उन्होंने बीते दिवस वन विभाग को बाघ दिखने की सूचना दी थी। उसके बाद भी विभाग की तरफ से पुख्ता कदम नही उठाया गया। जिसके कारण ये दुर्घटना घटी है।
