नैनीताल: नैनीताल पुलिस द्वारा रविवार को हल्द्वानी में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को भावभीनी विदाई दी गई। गृह विभाग द्वारा उन्हें पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अपने कार्यकाल में मीणा ने जनपद नैनीताल में कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की मिसाल पेश की।
कार्यकाल के दौरान नैनीताल पुलिस ने उनके निर्देशन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं —
जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए कई सेमिनार और जनजागृति अभियान चलाए गए। 1130 तस्करों की गिरफ्तारी कर लगभग 23 करोड़ रुपये के अवैध नशे का खुलासा किया गया।
बनभूलपुरा हिंसा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए 100 से अधिक दंगाइयों को जेल भेजा गया।
लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए गए।
नकली नोट और फर्जी सोना गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार किया गया।
जनपद में सीसीटीवी आधारित कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित कर शहर की निगरानी को सुदृढ़ बनाया गया।
जनसंवाद, ई-चौपाल और फेसबुक लाइव सेमिनार के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
एसएसपी मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“एक पुलिस अधिकारी का कैरेक्टर उसकी रैंक से नहीं, बल्कि उसकी सोच और जज़्बे से बनता है। जिस जिम्मेदारी पर हैं, उस पर केंद्रित होकर ईमानदारी से कार्य करें।”
उन्होंने नैनीताल पुलिस टीम, जनता और मीडिया के सहयोग के लिए आभार जताया तथा नशे के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, और अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को भी नैनीताल पुलिस परिवार ने विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
MORE…
रूद्रपुर में अल्मोड़ा निवासी शिक्षिका की आग से जलकर मौत, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

