नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब माल रोड स्थित जूबीज किचन के ठीक सामने नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। झील में आज्ञात शव को तैरता देख मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गयी।
जानकारी के मुताबिक नैनीताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय सिरोही ने झील में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो व नाव चालकों की मदद से शव को झील के किनारे लाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शीनख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ हीं मामले की जांच जारी है।
