नैनीताल: प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में गणना फॉर्म भरने और वितरित करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह अभियान 8 जून से शुरु हुआ है और निर्वाचन विभाग का लक्ष्य 18 जून तक शत प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचकर सभी गढ़ना फॉर्म भरवाना है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में अब तक 3 लाख 81 हजार 392 मतदाताओं को गणना फॉर्म बाटे जा चुके है, जो जिले के कुल मतदाताओं का 49.85 प्रतिशत है। शेष मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बूथ स्तर अधिकारी लगातार घर घर जाकर अभियान चला रहे है।
आज शुक्रवार को रुकुट कंपाउंड क्षेत्र मे बी एल ओ योगेश आर्या के साथ जगदीश और हेम चंद्र मे मतदाताओं से सम्पर्क कर करीबन 200 गणना फॉर्म भरवाए। कर्मचारी क्षेत्र में लगाातर लोगों को एस आई आर अभियान की जानकारी देने के साथ फॉर्म भरने का कार्य भी कर रहे है।
धूपकोठी और रुकुट क्षेत्र में अब तक करीब 500 गणना फॉर्म भरे चुके हैं। बी एल ओ की टीम का कहना है कि अगले 10 दिनों के भीतर क्षेत्र के सभी शेष मतदाताओं तक पहुंचकर फॉर्म भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए घर घर सम्पर्क अभियान जारी है।।
