नैनीताल: निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नैनीताल जिले में घर घर जाकर मतदाता सत्यापान का कार्य जारी है। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल विधयाक सरिता आर्य समेत शहर के कई प्रमुख लोगों को SIR नोटिस मिला है।
जानकारी के अनुसार, विधयाक सरिता आर्या के आवास पर पहुँचे नोटिस में उसने व उनके छोटे बेटे से सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी देने को कहा है। वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आवास पर भी नोटिस BLO द्वारा दिया गया है। इसके साथ शहर के अन्य कई प्रतिष्ठित नागरिकों के घर भी सत्यापन नोटिस दिया गया है।।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, व त्रुटिमुक्त बनाना है। इसके तहत ही सभी बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व सभी आवश्यक जानकारी जुटा रहे है। व इसमें समान रूप से सभी के लिए बराबर प्रकिरया है चाचे वह आम व्यक्ति हो या कोई जन प्रतिनिधि या फिर कोई प्रसाशन का अधिकारी।
नैनीताल के उप जिला अधिकारी नवाजिश खालिक ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में SIR के तहत प्राप्त शिकायतो पर कार्यवाही शुरु हो चुकी है। इन सभी शिकायतों में अधिकतर नाम और पते से सम्बन्धित त्रुटि सामने आयी है। सभी त्रुटियो में कार्यवाही जारी है, और कई का निस्तारण हो चुका है।
प्रदेश में SIR अभियान के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त तक फॉर्म -6 फॉर्म -7 और 8 के माध्यम से नए नाम हटाने और जुड़ने व संसोधन की प्रकिरया जारी है। पात्र नागरिक इस अवधि में अपने दावे और आपत्तियाँ दर्ज करवा सकते है।
उत्तराखण्ड अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न तरह की त्रुटियां मिली है। जिनके संसोधन के लिए सभी को चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किये जा रहे है ताकि संसोधन हो सके।
