हनुमान अंश के निर्देशक कैंची धाम पहुंचे.
नैनीताल: देशभर में चर्चा में रही ‘हनुमान अंश’ फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी शनिवार को कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और मंदिर में कुछ समय ध्यान लगाकर आशीर्वाद लिया।कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने डॉ. विशाल चतुर्वेदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।
डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा से ही ‘हनुमान अंश’ फिल्म को देशभर में लोगों का प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से लोगों को बाबा की आध्यात्मिक शक्तियों के साथ उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कैंची धाम में करीब एक घंटे का समय बिताया। इस दौरान मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक विनोद जोशी ने उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज से संबंधित पुस्तक भी भेंट की। दर्शन और पूजा के बाद डॉ. विशाल चतुर्वेदी वापस लौट गए।

