PHOTO- SOCIAL MEDIA
हल्द्वानी: शहर के पीलिकोठी क्षेत्र में से एक दुःखद घटना सामने आयी है। यहाँ कैंसर से जूझ रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक ने घर फ़ासी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जीवन चंद्र उम्र 50 वर्ष के रूप मे हुई है। जो अपने हीं क्षेत्र में जीवन ज्योति नाम से एक मेडिकल स्टोर चलाते है। बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। और पिछले कुछ समय से घर पर हीं थे।
परिजनों ने बताया कि उनका शव घर के कमरे में गुरूवार को फ़ासी लगा लगयी है। जिसकी सूचना मौके पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर दिया गया है।
प्रथमदृष्ट्या में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतक जीवन चंद्र अपने पीछे पत्नी और बेटी को अकेला छोड़ गये है। उनके इस मौत के बाद घर में मातम पसरा है।
