नैनीताल: नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सतोली गांव में छेड़खानी के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ग्रामीणों द्वारा दो युवकों को पकड़कर कंडाली (बिच्छू घास) से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों पर गांव की युवतियों से कथित छेड़खानी का आरोप लगाया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। वायरल वीडियो में एक युवती कंडाली से दोनों युवकों की पिटाई करती नजर आ रही है, जबकि आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही आरोपों की पुष्टि हुई है। वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
