कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र के गुलजारपुर बाकि के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेते से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और टैंट का सामान लेकर जा रहे छोटे हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। दुर्घटना के चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
