हल्द्वानी: शहर के शनिबाजार रोड स्थित इंदिरानगर रेलवे क्रॉॉसिंग के पास सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की किशोरी की मौत हो गयी। तेज़ रफ्तार कैंटर की टक्कर से ईवी स्कूटी पर सवार दो किशोरिया सड़क पर गिर गयी, जिसमें एक किशोरी कैंटर के पिछले टायर पर आ गयी और उसकी मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी अब्दुल रहमान की बेटी आदिया बकरीद के मौके पर परिवार के साथ बनभूलपुरा के गौजाजाली निवासी अपने मामा शानू के घर आई थी। सोमवार शाम शानू की बेटी शकीना फातिमा अपनी ममेरी बहन आदिया के साथ बाजार से खरीदारी कर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर की ओर लौट रही थी।
शाम करीब साढ़े छह बजे के वह मंडी की तरफ से जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रही शकीना सड़क किनारे छटक गयी जिस से उससे मामूली चोट आयी है। जबकी आदिया स्कूटी के अनियत्रित हो जाने के कारण कैंटर के पीछे के टायर पर आ गयी।
आदिया के सिर पर टायर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ममेरी बहन को इस स्थिति में देख शकीना को गहरा सदमा लगा है ।।
हादसे के बाद लोगों की भिड़ जमा हो गयी और गुस्सा फूट पड़ा।
जिस कारण रेलवे फाटक से मंडी चौराहे तक डेढ़ घंटे वाहनों का जाम लग गया। लोगों ने कैंटर के तेज रफ्तार पर चलने की बात कहते हुए इस मार्ग से भारी वाहनों के आवाजाही पर पाबंदी की मांग की।
मौके पर पहुंचे सीओ अमित कुमार सैनी से कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से भारी वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में है। जिससे यहाँ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़क पर खरीदारी करते हैं। उन्होंने इस मार्ग को नो-एंट्री जोन बनाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है- भारी वाहनों को शनि बाजार के बदले तीनपानी से मंडी की ओर भेजा जाए।
