टिहरी में 18 साल के युवक की पीट पीटकर हत्या
टिहरी: प्रदेश के टिहरी जिलें के से एक संगीन मामला सामने आया है, जहाँ अपनी प्रेमिका से मिलने गये 18 साल के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकी पुलिस ने नामजद के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर हत्या और एनसीसी और एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मामला प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के देवल गांव की है। मृतक के पिता धनपाल लाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पुत्र केतन लाल (18) ने बताया कि सात जून की रात को एक किशोरी ने फोन कर उसे अपने घर खोलगढ़ बुलाया। और जब युवक अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ गया तो वहां किशोरी के परिजनों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से उन्हें बहुत पीटा ।
जब दिनों गंभीर घायल हो गये तो किशोरी के पिता ने युवक के पिता को फोन कर अपने लड़के को ले जाने को कहा। जिसके बाद परिजन अनन फानन खोलगढ़ पहुचे और वहां पर उन्होंने देखा कि केतन गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी चौंड ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा कि युवक अनुसूचित जाति का था और सामान्य जाति की किशोरी दोनों एक दूसरे को करीबन 6 महीने से जानते थे।
इस निर्मम घटना से आहत ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शव नहीं उठाया जाएगा।
युवक की मौत की घटना में एससी-एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। सीओ टिहरी को जांच सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
