हल्द्वानी: दुनिया भर में प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रसाशन और परिवहन वी विभाग ने तैयारिया पुरी कर ली है। 15 जून को आयोजित होने वाले मेले में देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओ के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओ की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए 14 और 15 जून को विशेष शटल सेवा चलाई जाएगी।
आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम तक बसों और टैक्सी सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है. और साथ हीं अन्य बाहरी राज्य से आने वाले यात्रियों के लिए 60 रोडवेज बसों का संचालन किया जायेगा। ये सभी बसे हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे स्टेशन व रोडवेज स्टेशन से चलेगी। इसके अलावा कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की लगभग 150 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी. वहीं ग्राफिक एरा संस्थान की 30 बसों को भी भीमताल से कैंची धाम रूट पर लगाया जाएगा.
मंदिर तक पहुंचने के लिए भवाली से 150 टैक्सी मैक्सी और भीमताल से 100 टैक्सी मैक्सी वाहनों का संचालन किया जायेगा। प्रशासन ने यात्रियों के लिए किराया भी निर्धारित कर लिया है। जो इस प्रकार से है। –
हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक आने वाली बस का किराया 150 रुपए पर यात्री।
भीमताल और नैनीताल से 100 रुपए पर यात्री।
भवाली और खौरना से कैची धाम 50 रुपए पर यात्री। साथ ही भावली से संचालित शटल सेवा का किराया भी 50 रुपए पर् यात्री रहेगा।
प्रशासन ने सभी टैक्सी संचालकों को वाहनों पर रूट और किराया सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। और साफ तौर पर कहा है कि अधिक किराया वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और श्रद्धालु केवल अधिकृत शटल सेवा के माध्यम से ही मंदिर तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन का दावा है इस बार सभी श्रद्धालुओ और पर्यटको की यात्रा को सुगम और और आासन रहेगी।
