देहरादून: ओपन एक्सेस के तहत बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अब 1.05 रुपए प्रति यूनिट का अतिरिक्त सर चार्ज देना होगा। ये कीमते 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक लागू रहेगी। विधुत नियामक आयोग ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव जारी करते हुए हितधरोको से सुझाव और आपत्तियाँ मांगी हैं।
ज्य पूल पर बिजली की औसत लागत 0.91 रुपये प्रति यूनिट आंकी गई है। इसमें आयोग द्वारा अनुमोदित अन्य लागतें जोड़ने के बाद प्रति यूनिट लागत 1.05 रुपये बैठती है। इसी आधार पर ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव किया गया है।
आयोग के अनुसार, यह अतिरिक्त सर चार्ज उस बिजली लागत की भारपाई के लिए लगाया जा रहा है, जो वितरण कंपनी द्वारा पहले से अनुबंधित होने के बावजूद उपयोग में नही आ सकी। निर्धारित अवधि के दौरान करीब 241.93 मिलयन यूनिट की बिजली अप्रयुक्त रही।
आयोग का कहना है कि इस निर्णय से बिजली वितरण कंपनी को होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाया जा सकेगा और राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह अतिरिक्त सर चार्ज केवल उन्हीं उपभोक्ताओं पर लागु होगा, जो ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली खरीद सकते है
