नैनीताल: सातताल झील क्षेत्र में दैवीय आपदा के चलते क्षतिग्रस्त हुआ पुल अब पूरी तरह से नए रूप में तैयार हो गया है। पुल के टूट जाने से लंबे समय से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर गर्मियों के सीजन में जब यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में पुल की स्थिति को लेकर लोगों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता था।
इस मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार उर्फ बबलू ने जिला प्रशासन से लगातार संपर्क कर पुल के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है।
साथ हीं पिछले दिनों हमारे न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड जानता टाइम्स द्वारा भी एक खबर भी प्रेषित की गयी थी। जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने सातताल पुल का निर्माण करवाना शुरु किया था जो अब पूर्ण हो चुका है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। आने वाले पर्यटन सीजन में इससे आवागमन सुगम रहेगा और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
