नैनीताल: जिले भीमताल क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र के जंतवाल गांव में बुधवार की देर शाम को तनाव की स्थिति बन गई, जब ग्रामीणों को गौ तस्करी की आशंका हुई। गांव के बाहर से गुजर रहे एक मिनी ट्रक में भरे गौवंश को देखकर स्थानीय लोग सतर्क हो गए और संदिग्ध हालत में वाहन को देख उसे रोक लिया। कुछ ही मिनटों में वहां भारी भीड़ इक्कठा हो गई इस बीच हंगामा भी हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालत काबू करते हुए ट्रक में मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर वाहन भी कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक तेज गति से गांव की तरफ जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों को आशंका हुई तो उन्होंने वाहन रोककर तलाशी लेना शुरू किया तो देखा कि वहान के अंदर गौवंश को ठुसा हुआ था। जिसको देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। जिसमें कई की स्थिति बेहद खराब थी कई बीमार भी थे।
इस दौरान मौके पर भीड़ बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्व हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को बमुश्किल शांत कराया। वहीं तीन संदिग्धों को थाने ले जाया गया जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वाहन सीज कर लिया गया है। गौ वंश की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबन्धित धाराओं पर मुदकमा दर्ज किया जाएगा।
