नैनीताल: शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब तल्लीतल क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल हो गए और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों व मकान से जा टकराया। तनीमत रही कि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई, हलाकि भारी नुकसान जरूर हुआ है।
घटना तल्लीतल कलेट्रेट रोड स्थित पुलिस के पास की है। जानकारी के अनुसार, पिकअप(यू ए 04 टी ए 3126) शेरवुड क्षेत्र से शादी का सामान लेकर तल्लीतल की ओर जा रही थी। तभी इसी दौरान पुलिस लाइन के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए।
स्थिति खराब होते देख वाहन चालक मदन राम ने पिकअप को नियत्रित करने की कोशिश की और गाडी को मोड़कर उसे कॉलेज रोड की ओर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन पूरी तरह अनियत्रित हो गया।
आपे से बाहर पिकअप वाहन सामने खड़े बोलेरो वाहन से जा भिड़ा, भिड़ान्त इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह से शतिग्रस्त हो गया। इसके बाद भी पिकअप रुकी नहीं और आगे एक बुलारो के साथ एक घर में जा घुसी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। टक्कर से बोलेरो और मकान दोनों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
इस मामले में बोलेरो मालिक चक्रधर भट्ट ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक ने ब्रेक फेल होने की बात स्वीकार की है और नुकसान की भरपाई करने की सहमति भी जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
