नैनीताल(रामनगर): शहर में शनिवार को एक बड़ा ही संवेदशील मामला सामने आया, जब एक होम स्टे में चार नाबालिग छात्र छात्राओं को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। इसमें दो छात्राएं और दो छात्र शामिल थे, जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के कनिया गाव में स्थित एक होमस्त की है, जहाँ दो छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में दो छात्रों के साथ पहुंची। जिन्हें उनकी जरूरत के अनुसार होम स्टे के मैनेजर ने कमरे दे दिये।
स्थानीय लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो भाजपा नेता मदन जोशी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर एस आई जोगा सिंह पुलिस टीम के साथ पहुचे, और पुलिस ने दरवाज़ा खुलावाया।
पुलिस ने चारो को हिरासत में लेकर थाने पूछताछ के लिए ले आयी। परिजनों के सामने जब सभी से पूछताछ में सामने आया कि चारों बच्चे नाबालिग है, और जिनमे से तीन हिन्दु है व एक मुस्लिम।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद अब मेडिकल कर बयान दर्ज होगा। साथ हीं परिजनों के आधार पर भी तहरीर ली जा रही।
