हल्द्वानी: पंचक्की जमरानी रोड क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां पर दोपहर के समय एक महिला को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। यह घटना पास पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 14 अप्रैल की है। पीड़ित महिला अपनी छोटी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी अचानक तीन युवक सामने आ गए। आरोप है कि युवकों ने चलते वाहन पर लात मारकर महिला को सड़क पर गिरा दिया। महिला के गिरते ही आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए उसे और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों युवक महिला के साथ बदसलूकी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों समाजसेवियों ने पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि वह उच्चाधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
