नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक का वजन 54.80 ग्राम है और इसकी कीमत 16 लाख 44 हजार रुपए है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को जब काठगोदाम थाना क्षेत्र में कुंवरपुर बायपास से गौला नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी पुलिस की टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जिसको देखकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार का युवक दिलशाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर बनभूलपुरा बताया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह स्मैक इज्जतनगर बरेली से खरीदकर लाया था और हल्द्वानी क्षेत्र में सप्लाई करने के फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
