उत्तराखंड/ देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि फिलहाल किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज चमक होने की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
राजधानी देहरादून में दिनभर आसमान साफ रहने के साथ कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में गरज वाले बादल बनने की भी संभावना जताई है।
देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
