पिथौरागढ़: बड़े बड़े ओलो ने तोड़े गाड़ियों के शीशे हैडलाइट और घरों के शीशे.
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरूवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसा भयावह रूप देखने को मिला कि लोग सहम गए। तेज़ गर्जना के साथ आसमान से बड़े बड़े ओले गिरने लगे, ओले इतने बड़े थे कि लोगो की कार बाइक शीशे टूट गये थे। भारी ओलावृष्टि से सडकों बाज़ारो और रिहाईशी इलाकों में अफरा तफरी मच गयी।
लोगों का कहना है कि ओलो का वजन 200 ग्राम तक होगा, इतने बड़े ओलों ने साग-सब्जियों और फसलों को खासा नुकसान हुआ है। और कई लोगो के गाड़ियों के शीशे और लाइट्स भी टूट चुके थे। यहाँ तक कि कुछ मकानों की खिड़कियों के शीशे भी चटक गए।
बाजार में खुले में दुकान लगाए बैठे दुकानदार अपना सामान तक समेट नहीं सके, जिससे काफी सामान खराब हो गया।
कनालीछीना और डीडीहाट क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि पर्यटन नगरी मुनस्यारी में घंटों झमाझम बारिश होती रही। खलिया द्वार और बिटलीधार क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मगर अच्छी बात यह रही की जिले में अभी सड़क मार्ग सामान्य रूप से सुचारु है, किसी को भी जान की हानि की सूचना नहीं है। साथ हीं यह बारिश बर्फबारी जंगल में लग रही आग को काबू में करने के लिए कारगर साबित हुई है। लेकिन अब भी सावधानी रखने की जरूरत है।
