हल्द्वानी के मुखनी में छात्र ने की खुदखुशी
हल्द्वानी: शहर के मुखनी क्षेत्र में एक 19 साल के छात्र ने फ़ासी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक मूल रूप से अल्मोड़ा का निवासी था और हल्द्वानी में अपने रिश्तेदारो के साथ रहता था। बताया जा रहा कि युवक किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था जिस कारण वह हल्द्वानी में रहकर कोचिंग करता था।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा के सुनियाकोट (बड़गांव) में रहने वाले 19 वर्षीय हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार मुखानी के भगवनपुर केसर कालोनी में अपने ताऊ के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक बुधवार की सुबह वह रोज की तरह घर लौटा। इसके बाद उसने पानी पीया और अपने कमरे में चला गया।
परिजनों ने जब थोड़ी देर बाद उसे आवाज़ दी तो वह बाहर नहीं आया। काफी देर हो जाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों खिड़की से कमरे में झाका, तो उनके होश उड़ गये। छात्र हेमंत का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था।
परिजनों ने शव को फंदे से निकलकर जल्दी से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को हल्द्वानी के मोर्चरी में भेज दिया गया।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। इसके बाद परिवार वाले हेमंत के शव को अल्मोड़ा गांव लेकर रवाना होंगे।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
पुलिस स्वजन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि युवक तीन भाइयों में सवसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
