फोटो : साेशल मीड़िया
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से ऐसा मामला सामने आया है जिसने गुरु शिष्य के रिश्ते को तार तार कर दिया है। जिले के विकासखंड कनाली छीना के एक विद्यालय में 10वी की छात्रा ने उसी के स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगया है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षक उसके साथ लम्बे समय से कुकर्म करता है।
ऐसे हुआ खुलासा:- छात्रा ने आरोप लगया है कि विकासखंड कनालीछीना का एक शिक्षक उसके साथ बार बार दुष्कर्म करता आ रहा था और जब वह गर्भवती हुई तो शिक्षक ने उसका गर्भपात करने के लिए उसे गर्भपात की दवाई खिला दी, जिसके बाद पीड़िता को अधिक रक्त स्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ने लगी, और परिजनों द्वारा उसे नजदीकी पी एच सी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात परिजनों को बताई। घटना का पता चलते हीं परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गयी। और जब उन्होंने अपनी पुत्री से पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई।
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पी एच सी कनाली छीना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जब परिजनों द्वारा छात्रा को लाया गया था तो अधिक रक्त स्राव के कारण छात्रा की हालत बेहद गंभीर थी, और जांच करने पर गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके सूचना मौके पर पुलिस को दी गयी।
पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के एस रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है, शिक्षक के खिलाफ पोस्को एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
