उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने मौसम, यातायात और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए परीक्षार्थियों से समय रहते यात्रा की योजना बनाने और परीक्षा केंद्र वाले शहर में एक दिन पहले पहुंचने की अपील की है।
आयोग के अनुसार 14 जून को प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दौरान मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और खराब मौसम की संभावना जताई है। प्रतिकूल मौसम के कारण सड़क मार्ग बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
आयोग ने बताया कि राज्य में इस समय चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर है। इसके अलावा 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस समारोह के चलते नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। वहीं सप्ताहांत होने के कारण मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर भी वाहनों का दबाव बढ़ सकता है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पहले से निरीक्षण कर लें और परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले संबंधित शहर में पहुंच जाएं। इससे जाम, मार्ग अवरोध या खराब मौसम जैसी परिस्थितियों के कारण परीक्षा छूटने की संभावना कम होगी।
आयोग ने सभी जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी सड़क, मौसम और यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।
आयोग का कहना है कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को मौसम या यातायात संबंधी दिक्कतों के कारण परेशानी न हो, इसके लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है। अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
में स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दौरान मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और खराब मौसम की संभावना जताई है। प्रतिकूल मौसम के कारण सड़क मार्ग बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।