दन्या कांग्रेस वर्कर्स प्रदर्शन
अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा दौरे में राजनैतिक स्थिति उस समय गरमा गया, जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री काफिले के सामने पहुंचकर काले झंडे दिखाए और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की. एकाएक हुए इस हल्लाबोल, नारेबाज़ी और प्रदर्शन से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल सा हो गया। पुलिस और ख़ुफ़िया तंत्र को अचानाक सक्रिय होना पड़ा और स्थिति को संभालना पड़ा। लेकिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ता का प्रदर्शन और भी उग्र हो गया और हालात बाहर जाने लगे थे। जिस कारण पुलिस को गिराफ्तारी अभियान चलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी अपने काफिलें के साथ जैसे हीं अल्मोड़ा दन्या बाज़ार मे पहुँचे, तभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने शुरु कर दिये और सीएम के खिलाफ नारे लगाकर विरोध किया. और सीएम की गाडी के सामने खूब प्रदर्शन किया। इस अचानक हुई नारे बाज़ी और प्रदर्शन से सभी चौक़ से गये जिसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शनकरियों को रोकने का प्रयास किया, और पुलिस ने भी गिराफ्तारी करनी शुरु कर दी। और उन्हें दन्या थाने ले जाया गया। प्रदर्शन से क्षेत्र मे कुछ देर माहौल तनाव पूर्ण रहा मगर समय के साथ सब सामान्य हो गया।
युवा कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्धेश्य सरकार की नाकामी को आयना दिखाना था, जिस तरह से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही और अंकिता भण्डारी केस में अभीतक वी आई पी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई है, इसके आलावा परीक्षा पेपर लीक की घटनाये हो रही है। और महिला सुरक्षा भी प्रदेश में बेहाल है और भ्रष्टाचार अपने पैर पसार रहा है, पूरे प्रदेश बेहाली की भेट चढ़ रखा है, और इन्ही को लेकर सरकार से सवाल करना था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस के अवसर पर चंपावत के बनबसा में लोगों के साथ योगाभ्यास किया. जिसके बाद सीएम धामी ने अल्मोड़ा जिले के दान्या क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों और जनसभाओं में शिरकत की.
