नैनीताल: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे को मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके घर से हिरासत मे लें लिया है। नरेश पांडे के खिलाफ पहले से दुष्कर्म, पोस्को अधिनियम, और कथित रूप से नबालिग का गर्भपात कराने व धमकी देने समेत कई सारे गंभीर आरोप लगे हुए है। जिसके मुक़दमे दर्ज है और पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान मिलें साक्ष्यों के आधार पर उनसे पूछताछ जारी है।
गौरतलब हो कि मामला उस समय उजागर हुआ था जब नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।।
इसी बीच नरेश पांडे ने बचने के लिए गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन उसकी अग्रिम जमानत की याचिका पहले हीं निचली अदालत में और उसके बाद माननीय उच्च न्यायालय से भी ख़ारिज हो गयी। इसके बाद वह सर्वजनिक रूप से कम दिखाई देने लगा था।
मंगलवार की रात को जब पुलिस को नरेश पांडे अपने ही घर में होने की सूचना मिली, और पुलिस सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लेने के लिए उसके घर की तरफ रवाना हुई। इसका पता नरेश पांडे अपने फेसबुक पर लाइव आया और पुलिस पर आरोप लगाने लगा। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस उसे हिरासत में अपने साथ ले गई।
नरेश पांडे ने लाइव आकर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी, और उसने पुलिस पर परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि पुलिस बिना किसी वारंट के उसे गिरफ्तार करने पहुंची। उन्होंने एक आरोप यह भी लगाया कि पुलिस ने उसकी बेटी के साथ धक्का मुक्की भी की है। इतना हीं नहीं नरेश पांडे ने लाइव में एक अज्ञात बोलत दिखाते हुए फेनायल पीने का दावा भी किया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वही दूसरी तरफ पुलिस ने कहा है कि यह सब अफवाहे है और जबरन मौहोल को भ्रामक बनाया जा रहा है।
एसएसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि: –
नरेश पांडे के खिलाफ, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। वह नामजद और वांछित आरोपी हैं। विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। आरोपी नरेश पांडे अपने बचाव में तथ्यों को प्रभावित करने और भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।
