हल्द्वानी: शहर के दहरिया क्षेत्र से 12 साल की एक किशोरी के लापता होने जाने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि किशोरी घर से सब्जी लेने निकली थी और देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसने ढूढ़ने की कोशिश की मगर किशोरी का कोई पता नहीं लग सका । इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तालश शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक प्राची महेश्वरी सोमवार को दिन में प्रगति विहार फेज 2 देहरिया स्थित अपने घर से समता आश्रम गली से सब्जी लेने निकली थी। काफी समय बाद जब किशोरी घर नही लौटी तो घबराए परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरु कर दी । घंटो तक ढूंढने के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो तब प्राची की माँ ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करयी। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और तलाशी शुरु कर दी।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी प्राची से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत 9417332744 पर सूचना दे। इसके अलावा नजदीकी थाने पर भी सूचना दे सकते है।
